विधायक ने किया आह्वान- पर्यावरण से ही है जीवन
सृष्टि की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण है जरुरी
रामगोपाल जेना
चाईबासा। वन क्षेत्र सायतबा प्रक्षेत्र द्वारा मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोमा पंचो में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा ने किया। इस मौके पर विधायक जी द्वारा पौधारोपण भी किया गया। विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि पर्यावरण से ही जीवन है। विकास की राह में पर्यावरण को कदापि नहीं भूलना चाहिए। मानव जीवन के साथ इस सृष्टि की रक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। विधायक जी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी जनों से पौधारोपण पर जोर देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कोल्हान वन प्रमंडल पदाधिकारी चाईबासा अभिषेक भूषण, वनक्षेत्र पदाधिकारी सोनुवा अखिलेश कुमार त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन वन क्षेत्र पदाधिकारी बरकेला शंकर भगत द्वारा किया गया। महोत्सव में वन पदाधिकारियों के साथ मुख्य रूप से नरसंडा मुखिया जयंती सुंडी, करलाजोड़ी मुखिया सुमित्रा पूर्ति, बरकेला मुखिया सबिनुस सुंडी, सोमा पंचो मुंडा दलजीत सिंह कुंटिया, नरसंडा मुंडा ध्रुवा सुंडी तथा करलाजोड़ी उपमुखिया मोहन सिंह सुंब्रुई ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।