रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर रामगढ़ कोर्ट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं समाज के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के योगदान की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महान नायकों में से एक थे, जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन किया। बिरसा मुंडा और उनके साथियों ने तीर धनुष के बल पर अंग्रेजी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे।
ममता देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और उनके साथियों ने लोगों को एकजुट कर गुलामी के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने के लिए प्रेरित एवं संगठित किया। साथ ही लोगों की मदद के लिए कई कार्य भगवान बिरसा मुंडा और उनके साथियों के द्वारा किए गए, जो आज भी समाज के लिए अनुकरणीय है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, वार्ड पार्षद जयंती देवी,नगर परिषद अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी दिनेश मुण्डा,सुदर्शन महतो,पार्वती देवी, गौरीशंकर महतो , जसीम अंसारी,सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।