गुमला से बसंत गुप्ता
गुमला:सिसई विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, प्रखण्ड सिसई में, बाईपास फोरलेन सड़क निर्माण को रद्द करने के लिए झारखंड विधानसभा सत्र में, विधायक जीगा सुसारन होरो ने, सदन पर बात रखते हुए कहा- सिसई में बाईपास फोरलेन सड़क निर्माण होने से रैयतों की खेती हर जमीन बर्बाद होगी और जीवन यापन एवं भरण पोषण पर प्रभावित होगा. इस लिए, पुराने एन. एच. 23 पर ही फोरलेन सड़क निर्माण की मांग रखा. विधायक की आवाज विधानसभा सत्र में रखने की खबर मिलने पर, प्रभावित मौजा गुरूगांव पोटरो भदौली लकेया पंडरिया महुदा आदि गांवों के भू-धारको ने माननीय विधायक जीगा सुसारन होरो के प्रति सहानुभूति एवं अभार प्रगट किया गया. मौके पर, भू-धारक, मनिराम उराँव बिजला उराँव सुमित्रा देबी. कमला देवी मंगरिता देबी घसिया उराँव भौला उराँव सुखदेव उराँव सहादर उराँव सरिता खड़िया मशी एका महाबीर साहू, रामलाल साहू, सुरेन्द्र साहू रविन्द्र उराँव पूनम देबी बंधना उराँव रादयाल उराँव गोपाल उराँव जीतराय उराँव रामधारी सिंह धर्मेन्द्र सिहं राजेन्द्र सिंह जगरनाथ उराँव पहना उराँव बिशवनाथ उराँव मोती उराँव लखवा उराँव जितराम उराँव बिरसा उराँव इतयादि सैकड़ों लोगों ने अभार प्रगट किया गया.