बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): वन एवं पर्यावरण विभाग के विधायक प्रतिनिधि मो तौकीर रजा ने वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी बरही को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि वन प्रक्षेत्र कार्यालय बरही में कितने वनपाल, वनरक्षी व कार्यालय कर्मी कार्यरत हैं। वहीं कितने स्थानों पर वनरोपण का कार्य किया जा रहा है। पिछले 2 सालों में कितने स्थानों पर वनरोपण किया गय, उस कार्य के लिए कितने लोगों को कार्य पर लगाया गया है। बरही प्रखंड में कितना बिट बना है, उसका संचालन व देखरेख किन अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है। बरही में कितने वैध आरा मिल है, उसका संचालक का नाम एवं किस स्थान पर है। क्या बरही प्रखंड में अवैध तरीके से भी आरा मिल का संचालन किया जा रहा है। एनएच-31 की सड़क चौड़ीकरण में संवेदक द्वारा जो पहाड़ काटकर पत्थर का उपयोग सड़क बनाने में किया जा रहा है, पत्थर का उपयोग में लाने में किसी वन अधिकारी की लिखित अनुमति ली गई है। इस सड़क चौड़ीकरण में कितने पेड़ काटे गए उसकी सूची भी उपलब्ध करने की मांग रखा है। साथ ही जो पेड़ काटे गए उसे हटाकर कहां पर लाया गया और उसकी संख्या कितनी है। क्या इसमें वन अधिकारी से अनुमति ली गई है। रिकॉर्ड के अनुसार कितने लोग वन प्रक्षेत्र की जमीन को अतिक्रमण किया है और क्या उन अतिक्रमणकारियों पर एक्शन लिया गया है या नहीं। वहीं कौन-कौन से जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसकी भी जानकारी मांगा है।