रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: 12 नवंबर शुक्रवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार से मुलाकात करने के लिए कॉलेज पहुंचे। जहां कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल चेंबर में अन्य प्रोफेसरों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान प्रिंसिपल डॉ अरुण कुमार ने कॉलेज की वस्तु स्थिति को बताते हुए कहा कि कॉलेज में बेहतर लेब्रोट्रेरी फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। जिसके बाद विधायक श्री उरांव ने लेबोरेटरी रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि विधायक निधि से लेब्रोट्रेरी फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्राचार्य को सूची तैयार करने के लिए कहा। इसके अलावा प्राचार्य ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल में एकमात्र डिग्री कॉलेज जेएलएन है। परंतु इसकी स्थिति काफी दयनीय है। कॉलेज की स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कॉलेज की सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार, प्रोफेसर एके त्रिपाठी के अलावा झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, दीपक प्रधान मौजूद थे।