सचिव बने बिनय बर्मन
चक्रधरपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटि की हुई बैठक, नए कमिटि का हुआ गठन
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति चक्रधरपुर के द्वारा अगामी दुर्गा पूजा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुराने कमिटि को भंग कर नए कमिटि का गठन किया गया। नवनिर्मित कमिटि में चक्रधरपुर विधायक सुखराम उराँव को अध्यक्ष बनाया गया तथा उपाध्यक्ष का पद संजय पासवान को दिया गया। वहीं संरक्षक के रूप में अशोक सारंगी एवं अशोक प्रधान को पद सौंपा गया। सचिव बिनय बर्मन एवं सहसचिव अनूप दुबे का पद सौंपा गया। कोसाध्यक्ष पवन केजरीवाल को बनाया गया इसके साथ सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष एवं सचिव इस कमिटि के कार्यकारणी सदस्य रहेंगे। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त कमिटि का सर्वसम्मति से स्वागत किया।
नवगठित केंद्रीय कमिटि की अगली बैठक में पूजा की विधि-वयवस्था के बारे में चर्चा की जाएगी।
बैठक के अंत मे सभी उपस्थित सदस्यों ने पूर्व सांसद स्व लक्ष्मण गिलुवा जी के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धरण किया, इसके बाद बैठक का समापन हुआ।
बैठक में चक्रधरपुर के सभी दुर्गा पूजा कमिटि के सदस्य मौजूद थे।