बसंत कुमार गुप्ता
गुमला।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसई विधानसभा के विधायक जिगा मुंडा ने कामडारा खेल मैदान, कोनबीर खेल मैदान और सिसई कॉलेज खेल मैदान, छाता पहाड़, नागर भरनो मे आयोजित खेलकूद फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। विधायक जिग्गा मुंडा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से देश में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा कर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है और इसके विकास के लिए मेरे द्वारा जो भी सहयोग होगा मैं मदद करूंगा।स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए विधायक जिगा मुंडा ने कहां की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ी विभिन्न खेल फुटबॉल हॉकी क्रिकेट,एथलेटिक्स ,कबड्डी एवं तीरंदाजी आदि खेलों के प्रति भी अपना जुड़ाव बनाएं। विधायक ने जहां खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया वही पुरस्कार आदि वितरण किया। कामडारा बसिया तथा सिसई के कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अभिषेक लकड़ा समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण शामिल हुए।