बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: गोपालपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम अगरदाहा के आर्धिक संकट गम्भीर बीमारी से जूझ रहे अमुल्य सहिस के बारे में जानकारी मिलने के बाद बोकारो विधायक बिरंची नारायण रांची से दूरभाष पर जानकारी ले धर्मपत्नी नीना नारायण को अगरदाहा भेज तत्काल पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत सामग्री ,वस्त्र व आर्धिक सहायता प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को चिकित्सीय सुविधा दिलाने में हर संभव मदद विधायक बिरंची नारायण के द्वारा करने का भरोसा दी
ज्ञात हो कि अमुल्य सहिस खुद किडनी बिमारी से ग्रसित ,उनकी पत्नी बुगिया सहिस दृष्टिहीन है घर का कमाऊ पुत्र संतोष सहिस मानसिक बीमारी से ग्रसित तथा उनकी बेटी विधवा है व नतनी भी दिव्यांग है इसकी जानकारी मिलते ही बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने आवश्यक खाद्य सामग्री भेजे
साथ मे भाजपा जिला महामंत्री सजंय त्यागी,जिला सह कार्यालय मंत्री माथुर मंडल भाजपा पिंडरा जोड़ा प्रखंड अध्यक्ष सनातन सिंह,महामंत्री अशोक महतो,विपिन प्रामाणिक,रामपद महतो, पवन मंडल, मनमोहन महतो गणेश महतो आदि उपस्थित थे