रामगोपाल जेना
चाईबासा: कमारहातु व मतकमहातु के ग्रामीण महिला व महिला बुद्धिजीवियों ने मुंडा बिरसा देवगम और मतकमहातु उपमुखिया जुलियाना देवगम की अगुवाई में विधायक दीपक बिरुवा से विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मिला। इनमें कमारहातु में यथाशीघ्र लाइब्रेरी भवन का निर्माण करने,बंद पड़े चूना पत्थर खदान का पानी से कमारहातु बड़ा टोला,मुंडासाई और पंपल निवास टोला,कुम्बागुटु में जलापूर्ति की व्यवस्था करने और मतकमहातु में संचालित पाइप लाइन से जलापूर्ति हेतु अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया। विधायक ने सभी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए उचित जगह चिन्हित करने को कहा। उन्हें बताया गया कि लाइब्रेरी भवन निर्माण हेतु स्थल चिन्हित है। विधायक ने कहा कि जूनियर इंजीनियर को स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा जाएगा। वहीं जलापूर्ति के लिए जल्द ही कार्यवाही आरंभ किया जाएगा और मतकमहातु में पाइप लाइन से संचालित जलापूर्ति के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया जाएगा। विधायक से भेंट करने वालों में पूर्व मुंडा दीनबंधु देवगम,सामु देवगम,सोमय देवगम,कृष्णा देवगम,रांधो देवगम,छोटू देवगम, जगदीश देवगम,विजय देवगम,सरिता बिरुवा देवगम,सविता तामसोय बिरुवा,दोसमा देवगम,नन्दी देवगम, ज्योति देवगम गोंड, जानकी सावैयां देवगम,नागीश्री देवगम,जेमा देवगम,जिंगी देवगम आदि शामिल थे।