सुंदरपहाड़ी: सामाजिक संस्था बदलाव फाउंडेशन द्वारा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत कुल 6 पंचायत के कुल 50 गांव में आरहो जोहार परियोजना द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए चलंत वाहन का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल सोरेन और प्रखंड प्रमुख गीता मोहली द्वारा हरी झंडी दिखाकर करोना चलंत वाहन को रवाना किया गया।
सामाजिक संस्था बदलाव फाउंडेशन इस एरिया में सभी जनजातीय समुदाय को करोना से बचाव हेतु नियमित तौर पर समुदाय को जागरूक करने का कार्य प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर जागरूक एवं टीकाकरण करवाने में प्रशासन को सहयोग कर रही है। कोरोना जागरूकता चलंत वाहन 15 से 26 जुलाई 21 तक प्रखंड अंतर्गत संचालित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय जनजाति अधिकार मंच के एलेशियष मुर्मू,शिवनारायण लोहरा, प्रियंका सोरेन और राकेश टुडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना समन्वयक कृष्णा जी, सामुदायिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ठाकुर, सामुएल मालतो, निरंजन एवं प्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।