पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर: प्रखंड के सोनबरसा गांव स्तिथ देवीधाम मन्दिर प्रांगण में मंगलवार को मोहम्मदगंज मंडल भाजपा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।मौके पर उपस्थित व्यास शिव चौधरी और कमलेश सिंह ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगो का मनोरंजन किए।मिलन समारोह में आये अतिथियों ने नये मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दिए।मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य होना ही गर्व है,पार्टी ने हमे जो दायित्व सौपा है,उस दायित्व पर मैं खरा उतरूंगा।भाजपा का कार्यकमौके पर पार्टी नेता कामेश्वर कुशवाहा, प्रफ्फुल सिंह,विनोद कुमार सिंह,धर्मेंद्र उपाध्याय,सुरेंद्र विश्वकर्मा,संतोष कुमार सिंह,मानिकचंद्र शर्मा,विजय कुशवाहा,रामप्रसाद मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।