गुमला: भारतीय जनता पाटी अनुसूचित जन जाति मोर्चा के द्वारा सेवा ही समर्पण पखवाड़ा के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला में मरीजो के बीच फल, बिस्किट, ब्रेड इत्यादि का वितरण किया गया | साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा ही समर्पण पखवाड़े के रूप में करमा पूजा के उपलक्ष्य में आदिवासी प्राकृति पूजा (करमा महापर्व ) पर समाज के पुरोहित बैगा पाहन को सम्मानित किया गया था। साथ ही सब्जी एवं ठेला चलाने वाले महिला पुरुषों को सम्मानित किया गया सरना अखड़ा की सफाई लगातार कार्यकर्ताओं के द्वारा कि जा रही है आज देवेन्द लाल उराँव के नेतृत्व में सदर गुमला फल ब्रेड बिस्कुट वितरण करते हुए कहा कि सेवा ही सही समर्पण तहत सेवा भावना से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता 365 दिन सेवा भावना से सेवा कार्य करते हैं लेकिन उसे विशेष पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक लगातार सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किया जाता ही रहेगा। मरीजो ने भी नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुभकामना देते कार्यकर्ताओं की द्वारा वितरित सामग्री को ग्रहण करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। अस्पताल में हर मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी से कार्यकर्ता तैयार हैं दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले देश की प्रधानमंत्री जी देश के हर अंतिम नागरिक को किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो उसका भारतीय जनता पार्टी ख्याल रखेगी।
महामंत्री रामवतार भगत ने कहा कि अंतोदय योजना के सेवा भाव से र्काय करना ही हमारे संगठन का उद्देश्य है।
राजेश सिंह ने कहा भाजपा का हर मंच मोर्चा अपने मोर्चा संभाल कर प्रत्येक क्षेत्र में वैक्सीननेशन,राशन कल सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में।
लाभ दिलाने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित भास्कर करते रहेंगे। इस मौके पर संजय वर्मा छोटेलाल भगत सोमनाथ उराँव अनिल साहू शंभु कुमार राहुल बड़ाईक सुबोद उराँव सहित अन्य मौजुद थे।