रामगढ़। मदर डे के मौके पर डिवाइन ओंकार मिशन के राजेश नागी ने मां सम्मान महिलाओं को एक महीना का सुखा खाद सामग्री देने का कार्य किया। वही ज्ञान महिला समिति के कार्यों से प्रभावित होकर डिवाइन ओंकार मिशन सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए 135 टी शर्ट 80 पॉइंट 26 टोपी देने का कार्य किया। डिवाइन ओंकार मिशन के सचिव राजेश नागी ने कहा कि आज हम लोग जो भी कुछ भी है सब वाह मां का आशीर्वाद और मां के जन्म से ही यह सब कार्य कर पा रहा हूं साथ ही राजेश नागि ने अपनी माता सुरेंद्र देवी जी का पाव छू कर आशीर्वाद लिया और उनके हाथों से जरूरतमंदों खाद सामग्री देने का कार्य किया। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने सभी मां को पांव धोकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद खाद सामग्री देने का कार्य किया गया। विनोद जायसवाल ने कहा कि डिवाइन ओंकार मिशन हर वर्ष मदर डे के दिन अपने मां सुरेंद्र देवी के हाथों जरूरतमंदों को मदद करती है। सुरेंद्र देवी ने कहा कि मैं धन्य हूं कि मुझे किट्टू जैसा बेटा मिला हमेशा हमारा और सभी जरूरतमंदों का ख्याल रखता है।