रामगढ़: नवरात्र में पांचवे दिन रामगढ विधानसभा क्षेत्र के पतरातू बस्ती,बिजुलिया,गाँधी चौक, अरगड्डा एवं सिरका के पूजा पंडाल पहुंचकर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए माता दुर्गा से आशीर्वाद लिए गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी एवं नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो।
मौके पर उन्होंने पूजा पंडाल का फीता काटकर उदघाटन भी किये।सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यहाँ मां दुर्गा से आशीर्वाद लेने आए हैं. ।उन्होंने कामना की है कि रामगढ सहित गिरिडीह लोकसभा में सभी पर मां का आशीर्वाद बरसे और झारखंड में सुख समृद्धि रहे।
मौके पर आजसू नेता अमरलाल महतो,सतेंद्र महतो,रणधीर गुप्ता,आजसू पार्टी नप सचिव राजेन्द्र महतो,लालू सिंह,राजेश राम,रंजीत पासवान,नरेश महतो,आजसू पार्टी नप संगठन महासचिव छोटू पटेल,उपाध्यक्ष सुशील सिंह,सह सचिव पुरुषोत्तम कुमार,शोले अंसारी,अमर सागर बंटी सागर,नितेश नायक,अशोक,गरीबा भुइयां,राजू चटर्जी,धर्मेंद्र साव भोपाली,नीरज मंडल,नरेश महतो,पवन करमाली,कैलाश रजक आदि लोग उपस्थित थे।