जामताड़ा से राजकिशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: ओरियन कंपनी का मेनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर नटवरलाल उर्फ महफूज आलम को पुलिस ने नूर महौला स्थित उसके आवास से देर रात्री को गिरफ्तार किया। मिस्टर नटवरलाल में जामताड़ा जिला सहित परोसी जिला गिरिडिह, देवघर, धनबाद सहित अन्य जिला में मामला दर्ज है। इसके द्वारा गांव के भोले – भाले लोगों को तीन साल में पैसा डब्ल देने की बात कह कर लोगों की गाढी कमाई को लुटने का अरोप है। जामताड़ा पुलिस ने कांड संख्या 159/16 के तहत 12 लाख 40 हजार रूपये का फर्जी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चले की महफुज आलम ओरियन इंडस्ट्रीज चिटफंड कंपनी के नाम पर लोगों से चिट करने का काम करता था।
चार साल से पुलिस को थी इसकी तलाश
चार साल से पुलिस को इसकी तलाश थी। थाना प्रभारी संजय कुमार को इसकी जानकारी तब लगी जब वो कोर्ट के किसी काम से अपने घर नूर मौहल्ला आया। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम का गठन किया और उसके घर में छापामारी की तब जाकर मिस्टर नटवरलाल की गिरफ्तारी हो पायी। वही चिटफंड कंपनी के तीन आरोपी को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस पुरे मामले का मास्टर माईंड गिरफ्तार महफुज है।