पूर्व विधायक मनोज यादव व टॉल संचालक ने आश्रितों का बढाया ढाढस
चौपारण के महुदी में सहयोग राशि देते पूर्व विधायक
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण(हजारीबाग): रसोईया धमना स्थित टोल प्लाजा में बीते जनवरी माह में दुर्घटना के शिकार हुए टोल कर्मी सुबोध कुमार सिंह की आश्रितों को सहयोग राशि सोमवार को दिया गया । पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व टॉल संचालक मेजर एम टी वर्गीज ने मृतक सुबोध कुमार सिंह के घर पहुंचकर आश्रित सुजल कुमार सिंह को ₹ पांच लाख का चेक प्रदान किया। वहीं उनकी मृत्यु पर टोल कर्मियों ने आपसी राशि कट्ठा कर ₹ एक लाख तीन हजार का सहयोग दिया था। बताते चलें कि जनवरी माह में रसोईया धमना स्थित टोल प्लाजा पर दुर्घटना में सुबोध कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी। वे क्ई साल से टॉल में काम कर रहे थे। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि आश्रित को सहयोग मिलना आवश्यक था। मौके पर मेजर एम टी वर्गीस,राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान,,आशीष सिंह, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, बजरंग सिंह,राम सिंह, अजीत सिंह, आशीष गुप्ता समेत क्ई मौजुद थे।