रामगढ़। नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नव मनोनीत विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव को नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर ,बुके देकर हार्दिक अभिनंदन किया गया। नगर अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी द्वारा संगठन के एक कर्मठ एवं योग्य व्यक्ति को चुना गया है जिन्होंने वर्षों तक कांग्रेस पार्टी को सीचने का काम किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री यादव द्वारा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा जाएगा एवं जनता के हित में कार्य तेजी से होंगे। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष टिंकू खान ,समीर खान ,साजिद हुसैन ,वरीय उपाध्यक्ष धन सिंह बोदरा ,वार्ड 4 के अध्यक्ष महावीर रजक ,युवा कांग्रेस के आजाद सिंह ,अशोक साव ,प्रमोद साव इत्यादि उपस्थित थे।