रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 31 बरधरवा में कार्तिक मास के अमावश्या के दिन आयोजित काली पूजा के शुभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि अरविंद महतो के द्वारा फीता काटकर पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया।
उद्घाटन के बाद मनोज़ कुमार महतो ने मां काली से लोगों के सुख समृद्धि और विकास करने कामना की। उन्होंने बरधरवा की ओर से बनाए गए मां काली की प्रतिमा की प्रशंसा किया।
साथ ही उन्होंने लोगों को काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग आपसी सौहार्द और नियमपूर्वक पूजा मनाएं। उन्होंने आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर परमुख्य रुप से ईश्वर महतो,गुड्डू महतो,गोपाल महतो,सुनील महतो,मुख्य पुजारी महतो सुखदेव महतो,झुबर महतो,किशुन महतो,बलदेव महतो,चरकु महतो,ललकु महतो,पंडको देवी,लालो देवी आदि लोग उपस्थित थे।