सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी किनारे स्थित छठ घाटों के साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था का नगरपंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने जायजा लिया। लोक आस्था का महापर्व छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान छठ व्रतियों, एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नपं के सफाई मित्रों द्वारा छठ घाटों की सफाई कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ वार्ड पार्षद गौतम एवं अंजली राय भी थे। इनके द्वारा कार्य मे लगे सफाई पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। धनतेरस, दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े त्योहारों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं सावधानी हेतु जिला प्रशासन से मुस्तैदी से रात्रि गश्ती का भी आग्रह किया गया है। सफाई पर्यवेक्षक रोहित साहू, समीर रजक, अर्जुन, रत्नेश्वर पटनायक एवं अन्य सफाई मित्र घाटों की स्वच्छता कार्य मे लगे हैं।