इचाक : कांग्रेस पार्टी के प्रमंडलीय अध्यक्ष( डी डी एच) डॉक्टर आरसी प्रसाद मेहता ने आज अपने निजी कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, जब एलपीसी निर्गत के बाद जमीन की रजिस्ट्री होती है एलपीसी में भी सिस्टम के शिष्टाचार का पालन करना पड़ता है सरकार से मांग करता हूं की बिहार के तर्ज पर ऑनलाइन जमीन का म्यूटेशन हो क्योंकि म्यूटेशन भ्रष्टाचार की जड़ है। उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय अध्यक्ष होने के नाते प्रमंडल में मैं जाता रहता हूं सभी जिलों से मोटेशन हेतु शिकायतें मिलती रहती है यह एक आम जन समस्या है सरकार से विनम्र आग्रह है जमीन का खरीद बिक्री और एलपीसी पूरी तरह से छानबीन कर किया जाए एवं बिहार के तर्ज पर जमीन रजिस्ट्री के दरमियान ही ऑनलाइन म्यूटेशन करा दिया जाए। क्योंकि अंचल कार्यालय म्यूटेशन के लिए लिए लोग महीनों दौड़ते रहते हैं और कहीं ना कहीं शिष्टाचार का पालन करना पड़ता है जिसके कारण उत्तरी छोटानागपुर में जन आक्रोश का सामना जनप्रतिनिधियो को करना पड़ रहा है अतः सरकार से विनम्र आग्रह है की नो टेंशन संबंधित समस्याओं का समाधान ऑनलाइन के द्वारा किया जाए।