सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी जी के 71वे जन्म सप्ताह पर आज सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड द्वारा बधाई संदेश भेजा। संदेश में उन्होंने मोदी जी को कुशल नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया मोदी जी के नेतृत्व विश्व में भारत को एक अलग स्थान प्राप्त हुआ है मोदी जी ने कोविड-19 से जूझ रहे भारत वासियों को लिए व्यापक प्रबंध किए जिसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है। उन्होंने देश में ऑक्सीजन की कमी को दूर किया तथा सबको राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन अभियान सफल हो रहा है। मोदी जी के द्वारा आयुष्मान भारत और भी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल में उतारा गया। पोस्टकार्ड माध्यम बधाई संदेश सरायकेला भाजपा नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा एवं नगर के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रेषित किया गया।