प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति के साथ उपलब्ध होते ही राशि जमा की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि अंडर पास को ले डीआरएम विजय कुमार साहू व नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा से हुई वार्ता के बाद अंडर पास निर्माण की दिशा में कार्य प्रगति में है आज नगर पर्षद की और से रेल को पत्र भेज दिया है प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति के साथ नगर पर्षद को उपलब्ध होते ही अब राज्य सरकार की और से एक मुश्त राशि रेल को दे दी जाएगी इस सबन्ध में उनकी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी से दो दो बार वार्ता हो चुकी है पत्र उनके द्वारा लिखे जाने के बाद जिला प्रशासन को भी आदेश आ गया है
विधायक सुखराम ने कहा अतः अब रेल की ओर से प्राक्कलन तकनीकी के साथ उपलब्ध होते ही राशि उपलब्ध कराने की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे
जिस प्रकार रेल प्रशासन व नगर पर्षद का साथ मिल रहा है जल्द ही योजना धरातल पर दिखाई पड़ेगा इस महान कार्य के लिए वे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी का आभार प्रकट करते है साथ ही रेल प्रशाशन व नगर पर्षद को धन्यवाद देते है