पथरगामा: गुरुवार को बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव पर्यवेक्षक राजेश मिश्र और संजीव रमानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आम सभा के माध्यम से चुनाव कराया गया। आम सभा की अध्यक्षता संजय भगत ने की। चुनाव की प्रक्रिया में पहले आम सभा से 12 सदस्य का चयन किया गया। इसके बाद चयनित 12 सदस्यों में से एक अध्य्क्ष और एक उपाध्यक्ष का चयन किया गया। प्रधानाध्यापिका सह सचिव मिली कुमारी ने बताया कि नरसिंह भगत को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में गुड़िया देवी का चयन किया गया। उधर एन जी प्लस टू विद्यालय पथरगामा में भी विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव पर्यवेक्षक विश्वजीत सिंह औऱ सुनील पंजियारा की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। जहाँ भरत पंडित को अध्यक्ष और रेखा देवी को उपाध्यक्ष चयन किया गया है। मौके पर विद्यालय सचिव आषुतोष पांडे मौजूद थे।