चतराः शनिवार को राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में किया गया। राज्य स्तर पर इस कार्यक्रम का ऑनलाईन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत् चयनित लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति एवं कार्यादेश का प्रमाण पत्र वितरीत किया गया। मुख्य रूप से कॉर्प हैचरी, लघु फिश फिड मिल, छोटे आकार का आरएएस, शीत गृह व आईस प्लान्ट, आईस बॉक्स के साथ मोटरसाईकिल आदि के अलावे मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच स्पॉन एवं जाल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय में मुख्य रुप से पहुंचे राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता मत्स्य कृषकों, विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चतरा जिला भी अब नीली क्रांति की ओर बढ़ रहा है। मत्स्य पालन की नई तकनीक से मछली पालन कर उत्पादन को बढ़ाएं। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, गव्य तकनीकी पदाधिकारी अरविन्द कुमार, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक निषाद, मत्स्य मित्र एवं मत्स्य कृषक आदि उपस्थित थे।