गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चैक में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। होली मिलन समारोह सार्वजनिक नवयुक विकास संघ के तहत में आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार साव ने देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन मुख्य चैक में किया जाता है। जिसमें पुराने तरीके से गीत संगीत कार्यक्रम का आायोजन होता है और संघ के सदस्यों के अलावे ग्रामीण शामिल होते हैं।