रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर/रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले टोपलो थाना क्षेत्र के लांजी में नक्सलियों द्वारा लगाए गये आईईडी विस्फोट में तीन जवानों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की की सूचना है। घायल तीन जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। इनका बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस बीच नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में कुछ दिनों पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट के बाद नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है। घायलों को रांची लाने की कोशिश की जा रही है। घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं।
घायल जवानों की सूची :
1. कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी)
2. कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार)
शहीद जवानों की सूची :
1. कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू)
2. कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा)
3. हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा)
सभी जगुआर के हैं