जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा: नयन कुमार को गोड्डा जिला कांग्रेस कमिटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नयन कुमार ने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिलाष साहू और खासकर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है, उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। पूरी निष्ठा, ईमानदारी,ज़िम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। श्री कुमार को गोड्डा जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष महागामा विधानसभा मिनहाजुल हक एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।