टोक्यो। भाला फेंक नीरज चोपड़ा पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने शनिवार को 87.03 मीटर भाला फेंककर शानदार प्रदर्शन किया। भाला फेंक मुकाबले में हर खिलाड़ी को तीन मौके मिलते हैं। ऐसे में 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सभी को प्रभावित किया है। दूसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंका। जबकि जर्मनी का खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से थोड़ा ही पीछे रहा। जबकि तीसरे मौके पर नीरज चोपड़ा ने 76.79 मीटर भाला फेंका। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.55 मीटर भाला फेंका। 12 खिलाड़ियों के बीच में नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा नीरज चोपड़ा जी का प्रदर्शन अद्भुत रहा। उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि भारत को टोक्यो ओलम्पिक में पहला गोल्ड प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि को देश हमेशा याद रखेगा।