चतरा। रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की बहाली को लेकर प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार 8 एवं 9 मार्च क्रमवार लिया गया। 26 पदों के नियुक्ति के लिए कुल 357 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के लिए एक बेंच गठीत की गई थी, जिसमें जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो, जिला युवा अधिकारी ललिता देवी, ब्रिज किशोर तिवारी सदस्य (खेल गतिविधियां) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, सूर्य प्रकाश सिंन्हा सदस्य (कला एवं संस्कृति) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय उपस्थीत थे।