पत्थलगड़ा(चतरा)। शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र के तहत पत्थलगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां भगवती मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। प्रखंड नेशनल यूथ वॉलिंटियर पावन रजक ने बताया कि महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर 1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा विभिन्न पंचायतों में चलाया जा रहा है। अभियान में गौतम रजक, राजकुमार रजक, दिलेश्वर दांगी, प्रकाश कुमार, शंकर दांगी, अरुण दांगी, विशाल कुमार व दिनेश्वर दांगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।