बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो/पिंड्राजोरा : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया पंचायत अंतर्गत डीहटांड़ में 60 वर्षीय तारु सिंह नामक व्यक्ति का पड़ोस के ही मुचीराम सिंह नमक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे वह बेहोश होकर अपने दरवाजे के कुछ दूरी में गिर गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने तारु सिंह को बेहोशी की हालत में चिकित्सा के लिए के. एम मेमोरियल अस्पताल चास ले जाया गया। तारु सिंह की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने चिकित्सा करने से इंकार कर दिया। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा के द्वारा पैरवी किये जाने पर चास थाना पुलिस की उपस्थिति में उसका इलाज प्रारंभ किया गया। चिकित्सा के दौरान ही चास थाना पुलिस द्वारा घायल तारु सिंह का फर्द व्यान ली।घटना शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास की बताया जा रहा है। करीब तीन चार घंटे के बाद घायल तारु सिंह की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही चास थाना पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक के परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा स्थानीय थाना पिंड्राजोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। देर शाम पिंड्राजोरा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घटनास्थल पर गई तथा ग्रामीणो से पुछताछ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारु सिंह शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अपने बैलों को चराने के लिए खेत की और ले जा रहे थे। इसी बीच मुचीराम सिंह अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर निकले और अनजान तारु सिंह के सर पर तीन-चार कुल्हाड़ी वार कर दिया। जिससे तारु सिंह वहीं गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तारु सिंह चुपचाप अपने बैलों को लेकर खेत की ओर जा रहे थे इसी बीच पता नहीं किस कारण से मुचीराम राम सिंह पीछे से हमला कर दिए और उसको मार गिरा दिया। तारु सिंह को गिरते हुए देखकर वह अभी तक फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी पुष्टि मुचीराम का बेटा सागर सिंह ने किया है। उसने अपने पिता द्वारा तारु सिंह को मारने की बात भी स्वीकार कर रहा है ।