जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिला में राखी पूर्णिमा के अवसर पर भाई बहन के आपसी प्रेम व सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन विधिवत रूप से ए आई सी सी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा के आवास में मनाया गया। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। भाई की लंबी उम्र और बहन की सुरक्षा को लेकर यह पर्व मनाया जाता है। भाई की कलाई पर राखी बांध कर बहनों ने भगवान से दीर्घायु की कामना किया। वही राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों से सुरक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे काफी खुश दिखे। मौके पर ए आई सी सी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कहा की रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन का पर्व त्यौहार है आज हमलोग यहाँ सौहार्दपूर्ण तरीके से इस पर्व को मना रहे हैं। यहाँ हमलोग एक संदेश देने का काम कर रहे हैं कि कोई भी समुदाय से भाई या बहन हो उसकी सुरक्षा सभी को करना चाहिए और सभी लोगों को भी यही सपत लेकर चले। कहा कि मेरे द्वार हर साल इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ताकि हमारे यहा के बच्चे जात – पात से उठ कर सोचे। आपसी भाइ चारे के साथ रहे।