गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानो पर नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। जानकारी देते हुए बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने बताया कि गढ़वा शहर के नहर चौक पर 200 केवीए, गढ़वा प्रखंड के जाटा गांव में 63 केवीए तथा रमकंडा प्रखंड के उदयपुर गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। सभी ट्रांसफर्मर को निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। नसीम ने बताया कि इन क्षेत्रों में ट्रांसफर्मर की काफी आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते ही गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रयास कर तत्काल तीनों स्थानों पर ट्रांसफर्मर दिलवाया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि गढ़वा के प्रत्येक गांव में समुचित बिजली उपलब्ध कराने के लिए मंत्री श्री ठाकुर लगातार प्रयासरत हैं। अब तक कई गांव में ट्रांसफर्मर लगाया जा चुका है। साथ ही नया तार, पोल एवं ट्रांसफर्मर लगाने की कार्रवाई काफी तेज गति से की जा रही है। बहुत जल्द ही संपूर्ण गढ़वा में निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।