उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में पलमा-गुमला खंड पथ परियोजनांतर्गत गुमला, भरनो एवं सिसई अंचलों में पड़ने वाले मौजा के भू-अर्जन संबंधी प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न
गुमला: उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पलमा-गुमला खंड पथ परियोजना अंतर्गत गुमला, भरनो एवं सिसई अंचलों में पड़ने वाले मौजा के भू-अर्जन संबंधी प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन आईटीडीए भवन के सभागार में किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने पलमा-गुमला खंड पथ परियोजना अंतर्गत गुमला, भरनो एवं सिसई अंचलों में पड़ने वाले मौजा के भू-अर्जन हेतु तीनों प्रखंडों के अंचलों में पड़ने वाले कुल 28 गाँवों के रैयतों का वंशावली तथा भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारियों को दिया। उन्होंने बताया कि भू अर्जन हेतु सरकार से प्राप्त राशि 125 करोड़ का वितरण अप्रैल माह तक किया जाना है, इसलिए वंशावली तथा भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में गति लाने की आवश्यकता है।
बैठक में उपायुक्त ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को आगामी 25 मार्च तक सभी अंचलाधिकारियों को भू-अर्जन हेतु पंचाट एवं अन्य आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने सदर प्रखंड के 42 रैयतों का संबंधित राजस्व कर्मचारियों को 27 मार्च तक, भरनो प्रखंड के 110 रैयतों का संबंधित राजस्व कर्मचारियों को 30 मार्च तक तथा सिसई प्रखंड के रैयतों का संबंधित राजस्व कर्मचारियों को 31 मारप्च तक युद्धस्तर पर वंशावली एवं भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार कर भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्धारित समयसारिणि के अंदर कार्य पूर्ण करने हेतु राजस्व कर्मचारियों के साथ अंचल निरीक्षकों को भी टैग कर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उपस्थिति
बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, सदर अंचलाधिकारी कुशलमय केनेथ मुण्डू, भरनो अंचलाधिकारी संजीव, सिसई अंचलाधिकारी अरूणिमा, तीनों अंचलों के अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी व अन्य उपस्थित थे।