स्थानांतरण पर निवर्तमान बरही सीओ को दी गई भावभीनी विदाई
बरहीवासी, सद्भावना मंच की टीम, अंचलकर्मी के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता:- ब्रजेश कुमार
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): बरही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह किया गया। जिसमें स्थानांतरण बाद निवर्तमान सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं लोगों ने उन्हें बरही क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया। समारोह में पहुंचे एसडीओ डॉ. कुमार ताराचंद, बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरूणा कुमारी ने ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को सम्मान स्वरुप उन्हें उपहार भेंट किया। वहीं बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान के नेतृत्व में मंच के लोगों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही बरही अंचल कार्यालय के कर्मियों ने संयुक्त रुप से बैग, पेन, कपड़ा, डायरी व कलम उपहार स्वरूप भेंट किये। वही बरही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रधान (मुखिया) के द्वारा भी बुके, पेन, डायरी दी गई। मौके पर एसडीओ डॉ. कुमार ताराचंद ने कहा कि बरही के प्रशासनिक टीम में निवर्तमान सीओ ब्रजेश कुमार एक अच्छे पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया। कोरोना काल में इनका योगदान काफी सराहनीय रहा। वहीं बीडीओ अरूणा कुमारी ने भी सराहना करते हुए कहा कि कहा कि ये जहां भी जाएं इनसे भी और बेहतर काम करने की कामना करती हूं। राज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोनाकाल में सद्भावना मंच की टीम के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को काफी सहयोग किये।वहीं निवर्तमान सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यालय कर्मियो, बरहीवासियों व यहां के जनप्रतिनिधियों ने जो हमें सहयोग व सम्मान दिया उसे मैं कभी भूल नहीं सकता। कार्यक्रम में राज सिंह चौहान, उपप्रमुख सिकंदर राणा, सीआई राणा प्रताप शर्मा, मुखिया हरेंद्र गोप, दशरथ यादव, सकलदेव यादव, प्रतिनिधि बिष्णुधारी महतो, मो असलम, टेकलाल यादव,पंसस जितेंद्र गिरी, सद्भावना विकास मंच के सचिव कुंदन शर्मा, सदस्य मनोज रविदास, मो तोहिद अली, संगीता शर्मा, सद्भावना मंच की महिला विंग तबस्सुम परवीन, सोनाली प्रवीण, पायल कुमारी, रेनू देवी, सीता देवी, बबीता देवी, पूजा देवी, अनुराधा कुमारी, पुष्पा देवी, बरही अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक उमेश कुमार दास, नाजिर विनोद पासवान, सहायक लिपिक कृष्ण मोहन, प्रभारी अंचल निरीक्षक राणा प्रताप शर्मा, कर्मचारी सुरेश कुमार, राजेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर छोटे लाल पासवान, सहोदर पासवान, जिबलाल रविदास समेत पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे।