लौकेश सिंह की रिपोर्ट
तरहसी: तरहसी प्रखंड के कसमार में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में चल रहे रामलीला कार्यक्रम अंतिम दिन पर संबोधित करते हुए भाजयुमो तरहसी मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी कन्हाई लाल सिंह ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं से पूजा पाठ करने से ही केवल समाज का कल्याण नहीं होगा बल्कि इनके प्रेरणा को जीवन में उतारना होगा। दुर्गा पूजा मानने से हम सभी मनुष्यों को मॉं दुर्गा अपनी 10 भुजाओं से हमें, निर्भीकता, सम्पंत्रता, यश, ऐश्वर्य,बल, बुद्धि,सुख,शांति, सत्य,स्वास्थ्य, प्रदान करतीं हैं और अधर्म पर धर्म की विजय,असत्य पर सत्य की विजय,बुराई पर अच्छाई की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय,अज्ञान पर ज्ञान का विजय, रावण पर श्री राम का विजय, हम सभी लोग इनके प्रेरणा से हम सभी लोगों को सामाजिक समरसता को मजबूत करने की जरूरत है ताकि सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक, स्वास्थ्य, नीचे स्तर से लोगों का उत्थान हो सके और क्षेत्र में अमन एवं शान्ति का वातावरण का माहौल बने और क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन लाचारी अत्याचार शोषण बेरोजगारी अशिक्षा से लोग ऊपर उठकर समाज का कल्याण कर विकाश की रास्ता को प्रशस्त करे। मौके कमिटी के दयानंद सिंह,नंदकिशोर पासवान,मदन सिंह,सूर्यदेव पासवान, नागेन्द्र सिंह, रामदत शर्मा,नितेश ठाकुर,बीरेंद्र पासवान,धर्मेंद्र साव,योधी सिंह, बालमुकुंद सिंह,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।