लातेहार: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा लातेहार के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने सूबे के मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई है कि एक एक पारा शिक्षक काल के गाल में समाते जा रहे है और आपकी खामोशी समझ से परे है। आज कोरोना के मार से मनिका के पारा शिक्षक शत्रुध्न मिस्त्री की मौत हो गयी। वो घर के इकलौते कमाने वाले थे अब उनके बाल बच्चो का भरण पोषण कौन करेगा। न हमारी कोई सेवाशर्त नियमावली है न ही सरकार एक रुपया भी मदद करती है। ऐसे में सारा व्यवस्था संगठन और पारा शिक्षकों की मदद के ही कि जाती है। आपने वादा किया था परंतु आपका वादा सिर्फ छलावा साबित हो रहा है जिसका हम सभी को बहुत दुःख है,और हम सबो की शहनशक्ति जबाब दे रही है। शोक ब्यक्त करते वालो में ऋषिकेश पाठक प्रमोद पांडेय अभिनय मिश्र अरविंद कुमार प्रवीण सिंह रुद्र प्रताप सिंह आशीष नाथ शाहदेव शेखर यादव कुमार संजय सिंह मनोज मिंज मनोज सहाय भूपेंद्र कुमार समोधी यादव सत्यनारायण ठाकुर मनीष सिंह नौनित कुमार अभिषेख कुमार अमित कुमार बेलाल अहमद गोविंदा कुमार पवन यादव प्रमोद यादव महाभारत भगत सतेन्द्र यादव उमेश साहू सुनील सिंह मिथलेश यादव विजय प्रसाद विजय यादव सुभाष कुमार महेंद्र मिंज विनोद मिश्रा जयप्रकाश अशोक गुप्ता पंकज कुमार समेत अन्य शिक्षको ने ब्यक्त किया है।