रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नं 10 फुलसराय में ग्राम देव स्थल का पेवर्स ब्लॉक एवं बाउंड्री वाल एवं सुन्दरीकरण निर्माण का उद्घाटन संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं वार्ड पार्षद इन्द्रदेव राम बेदिया के द्वारा फीता काटकर किया गया।मौके पर उन्होंने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से तजेंद्र बेदिया,सुरेंद्र साव,डिया महतो,रविंद्र साव,किस्टो बेदिया,शिवनारायण बेदिया,तिजलाल बेदिया,संजय बेदिया,नागेश्वर बेदिया,दिनेश यादव,लक्ष्मण बेदिया,शिवजल बेदिया,कजरू बेदिया,दिलीप बेदिया,चरण मुण्डा,बबलू बेदिया,भुनु बेदिया,अशोक बेदिया ,शामू बेदिया आदि अन्य लोग उपस्थित थे।