रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 04 दिग्वार में आयोजित गणेश पूजा में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो उपस्थित थे। उन्होंने पट का उदघाटन कर भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किये एवं उनसे आशीर्वाद लिए।
मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने कहा गणेश हमारे घर पधारे हैं.। भगवान गणेश प्रथम देवता हैं. हर काम को आरंभ करने से पहले गणेश की पूजा होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद कुलदीप कुशवाहा,पार्षद अर्जुन यादव,आजसू पार्टी के नप अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,भाजपा के नप अध्यक्ष मनोज़ गिरी,शंकर कुशवाहा,द्वारिका भंडारी,मंगल मुंडा,रंजीत कुमार,सुरेंद्र कुमार,दिनेश्वर कुशवाहा,राजू राम,कमिटी अध्यक्ष शशि गिरी,चंदन कुशवाहा,संजय कुशवाहा,पिंटू कुशवाहा,धनराज कुमार,संजीव कुशवाहा,शंकर कुशवाहा,मुकेश कुमार,दिलीप कुमार,प्रेमचंद कुशवाहा,बालेश्वर कुशवाहा आदि अन्य लोग उपस्थित थे।