पाकुड़ :केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के एनएसएस इकाई, महिला कॉलेज, पाकुड़ एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रुप से गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ शिव प्रसाद लोहरा द्वारा महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यार्पण किया गया।अंत में बारी- बारी से डॉ सुशीला हासदा, प्रभारी प्राचार्य महिला कॉलेज, पाकुड़, डॉ नीलम कुमारी, डॉ अमित कुमार झा, दसमत किस्कु एव निरज कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित थे ।मौके पर प्रभारी प्राचार्य द्वारा बताया गया। कि गांधी जी का जीवन एक सतत् राष्ट्रीय यज्ञ के समान था। जिसमें संपूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।वहीं इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया।