रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। रांची कांग्रेस भवन में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की उपस्थिति में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। उसके बाद एन.एस.यू.आई के पदाधिकारियों ने विभिन्न विश्विद्यालय के अधिकारियों को सम्मानित किया।रांची विश्विद्यालय की कुलपति कामिनी कुमार , उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी के कुलपति रमेश पांडेय , टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्रसाखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ,रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आशीष झा को तुलसी का पौधा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह , आरुषि वंदनां, पिया बर्मन, अमन यादव, अब्दुल राबनवाज, राहुल महतो, चंदन, निखिल, प्रणव सिंह, आकाश मौजूद थे।