रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता का जन्मदिन जरूरतमंद लोगों को राशन एवं बच्चों को पेन, पेंसिल, कॉपी, रबर, कटर,केक,बाट कर मनाया। इंदरजीत सिंह ने कहा कि मंत्री एक नेक दिल के इंसान है, गरीबो के मसीहा है। जो हर समय लोगो की मददत करते रहते है। कोरोना काल मे अहम भूमिका निभाते हुए पूरे राज्य की जनता की जान बचाई। जनता के बीच रह कर अपनी जान जोखिम में डाल कर सेवा की है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पे जरूरतमंद लोगों को राशन दिया गया। एनएसयूआई कि राष्ट्रिय संयोजक आरुषि वंदनां ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी छात्र संगठन के लोगो की हमेसा मददत करते है, सपोर्ट करते है। सबके शुख दुख में हमेसा शामिल होते है। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश रजवार, अमन यादव, राहुल महतो, बिट्टू, रोहित मौजूद थे।