एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ : राजेश ठाकुर
रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने आज कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर को एन.एस.यू.आई का पट्टा पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इंदरजीत सिंह ने कहा कि
राजेश ठाकुर का राजनीतिक इतिहास एन.एस.यू.आई से ही शुरू हुवा है। स्वभाव के सरल – मृदुभाषी और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखने वाले राजेश ठाकुर ने एन.एस.यू.आई, यूथ कांग्रेस से लेकर महासचिव का पद और फिर प्रदेश कमिटी में प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी का दायित्व बखुबी निभाया है। राजेश ठाकुर को कांग्रेस का सच्चा सिपाही और जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एन.एस.यू.आई कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। पूरे झारखंड में एन.एस.यू.आई को हर संभव मददत और सपोर्ट किया जाएगा। एक एक कार्यकर्ता का सम्मान होगा। हर कार्यकर्ता से संवाद करेंगे। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, अमन यादव, प्रणव सिंह, आकाश रजवार, आकाश बाबा, राहुल महतो मौजूद थे।