रांची: कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई रांची जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने जरूरतमंदों एवं गरीबो को भोजन करवा के अपना जन्मदिन मनाया। विदित हो कि हर वर्ष ये अपना जन्मदिन इसी तरह अलग अंदाज में मनाते है। डोरंडा हाथीखाना के रहने वाले अब्दुल राबनवाज बहुत कम उम्र में ही छात्र राजनीति से जुड़ कर छात्र एवं समाज हित के काम कर रहे है। कोरोना काल मे डोरंडा में काफी लोगो की मद्दत की थी। आज भी अपने जन्मदिन के अवसर पे डोरंडा एरिया में सैकड़ो लोगो को भोजन करवाया। इनके जन्मदिन के अवसर पे एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, आकाश रजवार, अमन यादव, एवं सैकड़ो लोगो ने जन्मदिन की बधाई दी।