हजारीबागः आज भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की टीम प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद स्व लक्ष्मण गिलुआ के चाईबासा चक्रधरपुर स्थित आवास पहुंचे और श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मालती गिलुआ से मुलाकात किया और दुःख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने का सान्तवना दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हमेशा सरलता और प्रशन्नता से मिलते थे तथा हमेशा संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे। उनका सामाजिक योगदान अविस्मरणीय है। सभी कार्यकर्ता स्व गिलुआ के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री शिवप्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार स्वर्णकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक साहू और जिला अध्यक्ष राजेश प्रधान थे।
श्रधेय लक्षमण गिलुआ का 29 अप्रैल को टाटा मोटर हॉस्पिटल जमशेदपुर में कोरोना से निधन हो गया। 22 अप्रैल को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उनको एम्बुलेंस से चक्रधरपुर से जमशेदपुर ले जाया गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री भी कोरोना संक्रमित हो गए थे और सभी होम कोरेन्टीन रहे और कई दिनों बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए।