लौकेश सिंह की रिपोर्ट
तरहसी: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम उदयपुरा 2 के नरेश सिंह को लगभग 3 वर्षों से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है।नरेंश सिंह ने बताया कि जब सरकार के 600 पेंसन राशि दी जाती थी , तो हमारा पेंशन मिलता था, जब से पेंशन की राशि एक हजार हुई है तब से हमे पेंशन नही मिल रहा है।श्री नरेश सिंह का कहना है कि हमारे दैनिक जीवन व्यतीत करने का आधार पेंशन ही था।
जो की तीन वर्षो से लिस्ट से नाम गायब है।हम इसे पुनः जुड़वाने के लिए कई बार प्रखंड एवम जिला कार्यलय के चक्कर लगाते लगाते थक गए।आने जाने में काफ़ी पैसे भी खर्च हो गए।कई बार हमारी बात प्रखंड विकास पदाधिकारी से हुई तो उन्होंने ने नाम जल्द ही जुड़ जाने की आश्वासन दिया।लेकीन अभी तक मेरा पेंशन लिस्ट में नाम नहीं जोड़ा गया है।जिसके चलते वर्तमान समय में अपना भरण – पोसन करना मुसलिक हो रहा है।