बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही कोनरा के युवा समाजसेवी मो. रिजवान अली एवं उनकी पत्नी हसबुन निशा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती समारोह श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जिसमें कोनरा पंचायत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर महात्मा गांधी की तस्वीर सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह के दौरान रिजवान अली एवं उनकी पत्नी हसबुन निशा ने अपने निजी कोष से सैकड़ों विधवा, असहाय व गरीब महिला – पुरुषों के बीच साड़ी एवं टी-शर्ट का वितरण किया। उक्त दंपति ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से हमेशा व्यक्ति को सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। वर्तमान परिवेश में समाज के बड़े लोगों को निर्धनों, असहायों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। गरीबों की सेवा करने से व्यक्ति का आत्मिक सुख मिलता है और भविष्य में गरीबों की दुआएं सफलता के द्वार खोलने में काफी अहम होती है। ऐसे कोनरा पंचायत के सभी समाज के लोगों की सेवा करना ही हमारा दिनचर्या में शामिल है। कार्यक्रम में अतिथि हाजी कबीर अली, हाजी मो. हनीफ साहब, वार्ड सदस्य परवीन जहां,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. मोजम, मो. साबिर, मो. अजीज, मो. यूनुस, मो. मुस्तकीम, युसूफ खान, हीरा भुइंया, सिराजुल अंसारी, मो. कलीम, मो. शहजाद, चांदमुनि देवी, साबरा खातून, पूनम देवी, गुलशन खातून, फुलवा देवी, जैतून खातून आदि शामिल हुए।