पथरगामा: पथरगामा पुलिस ने पांच दिन पूर्व कस्तूरिया निवासी रौशन यादव के साथ हुई छिनतई के मामले में शुक्रवार को अप्रथमिकी अभियुक्त पीपरा निवासी राजकुमार यादव को पथरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा गांव के समीप गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना को ले कर पीड़ित रौशन यादव ने अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई थी। घटना को लेकर कांड संख्या 180/21 दर्ज किया गया था। घटना 24 अक्टूबर रात 9 बजे की थी। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि पिपरा ग्राम से 60 हजार रुपया लेकर कस्तूरिया ग्राम निवासी रौशन यादव अपना घर हुपनाटोला होकर जा रहा था। इसी दौरान हुफनाटोला से खरियानी ग्राम जाने वाली सड़क पर अज्ञात तीन नकाबपोश ने मोटरसाइकिल को रुकवा कर कस्तूरिया ग्राम निवासी रौशन यादव से 60 हजार की छिनतयी हुई थी। उस तीन नकाबपोश में से एक की पहचान राजकुमार यादव पिपरा ग्राम निवासी के रूप में की गई थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।