रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप,पोटका के समीप झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के संगठन सचिव अमृत माझी के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित की गई। प्रदर्शन भारत की वर्तमान सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ की गई। विरोध प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि भारत के आस-पड़ोस के देशों में हमारे देश की तुलना में अर्थव्यवस्था कमजोर होने के बावजूद पड़ोसी देशों में पेट्रोल एवं डीजल का दाम भारत देश की तुलना में कम है जबकि भारत की अर्थव्यवस्था पड़ोसी देशों की तुलना में मजबूत स्थिति होने के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रही है। झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस के संगठन सचिव श्री अमृत माझी ने कहा कि अबकी बार होगी पेट्रोल डीजल 200 पार… नहीं चाहिए मोदी सरकार…..। बहुत हुई महंगाई की मार ….. नहीं चाहिए जुमलेबाज की सरकार …..। धरना प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस कार्यालय सचिव नकी अहमद, जिला तृणमूल युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगल सरदार,ज़िला तृणमूल युवा कांग्रेस महासचिव ज़िलउर रहमान,चक्रधरपुर नगर तृणमूल युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नौशाद आलम,मानस बनर्जी एवं अन्य मौजूद थे।