रामगढ़। ग्राम माइल में कौंसिल संगठन द्वारा कराया गया एकदिवसीय एम एस एम ई प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को ग्राम मयल गांवदेती प्रखंड चितरपुर स्थित ऑल इंडिया एससी/ एसटी/बीसी को-आर्डिनेशन काउंसिल संगठन द्वारा प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों को रोजगार हेतु लघु उद्योग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल एससी/ एसटी हब रांची कार्यालय से आये पुष्पक प्रिंस और राहुल प्रिंस के द्वारा M.S.M.E.का प्रशिक्षण दिया गया। भारी संख्या में ग्राम माइल, सांडी ,कोईहरा, भुचुगंडी, ढठवा टांड एवं सिमरा बेड़ा ग्रामीणों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस कार्यक्रम के आयोजक चितरपुर प्रखंड काउंसिल कमेटी के सचिव सुशांत कुमार मुंडा ने बताया कि संगठन की ओर से सभी ग्रामीणों को सभी ग्रामीणों को एससी/ एसटी हब के माध्यम से भारत सरकार के M.S.M.E. के तहत रजिस्ट्रेशन कराई जाएगी। प्रशिक्षण की व्यवस्था कर योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।।प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला काउंसिल कमेटी की ओर से धनेश्वर राम, चरित्र राम, किशन रजक आदि उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में ग्राम सिमरा बेड़ा से दिनेश मांझी, मनिस हंसदा ,महेश किस्कू , राथो मरांडी ,जितेंद्र हेमरोम ,मनीष हसदा ,मधु टूडू ,दिलेश्वर मुर्मू, सुरेश हेंब्रोम, सरजु मांझी, सोहराय मरांडी ,सुरेश टूडू ,नरेश टूडू ,परमेश टूडू ,अनिल हेंब्रोम ,मुखलाल हेमरोम, अशोक किस्को ,बाबूलाल मुर्मू ,सुखलाल मुर्मू ,सुखदेव किस्को भुचुगंडीह से ,अकला मांझी, शुमती देवी ,लालमुन्नी देवी ,मुनिता देवी, बासो देवी ,छोटू मांझी, प्रकाश करमाली ,सुजाता कुमारी, मुनीता देवी ,मयल से चिंता देवी, मनीषा देवी, काजल कुमारी, विमला देवी ,सुमन कुमारी, अनिता देवी, राजेश मुंडा, सविता देवी ,वीणा देवी, रोहित केवट ,पवन मुंडा, सूरज मुंडा ,रमेश मुंडा, रितेश मुंडा, जितेंद्र करमाली ,गौतम करमाली, मनसू मुंडा, दिनेश मुंडा, आशा देवी, मंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।